पतरातू से प्रमोद पाठक की रिपोर्ट रातु:शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल ( पी वी यू एन एल लेबर गेट के समक्ष ) आगामी 21 जनवरी 2025 से अपनी मांगों को लेकर घेरा-डालो,डेरा डालो कार्यक्रम के तहत अनिश्चित कालीन महाधरना-प्रदर्शन,सम्पूर्ण नाकेबंदी, टाउनशिप तालाबंदी, पानी रोको, रेल लाइन काम रोको आदि ऐतेहासिक निर्णायक आंदोलन किया जायेगा। इस संदर्भ में रविवार को विस्थापित- प्रभावित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित बैठक में सभी 30 गांवों के कोर कमिटि के सदस्य उपस्थित होकर अपने-अपने गांवों की ग्राम स्तरीय तैयारी की रिपोर्ट प्रस्तुत किए। बताया गया कि सभी गांवों में व्यापक रुप से तैयारी पुख्ता कर लिया गया है।

21 जनवरी को चूल्हा बुतान हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे पी वी यू एन एल लेबर गेट के सामने उतरेंगे। आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता और भुनेश्वर महतो एवं कपिल मुंडा के संयुक्त संचालन में सम्पन्न बैठक में सभी ने एकस्वर से कहा कि अब विश्वासघाती पी वी यू एन एल/ भेल के अधिकारियों के छलावे में नहीं आएंगे। पॉलिसी बनाते हुए पी वी यू एन एल में स्थाई नौकरी, छाई डैम के विस्थापित- प्रभावितों को 2013 क़ानून के अनुरुप मुआवजा, पी वी यू एन एल/ भेल की एजेंसियों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान, सभी 30 गांवों में सी एस आर से काम, पूर्व से कार्यरत मजदूरों को प्रमोशन आदि मांगों को लेकर होने वाला आंदोलन विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों का भविष्य तय करेगा। साथ ही यह भी तय करेगा कि पी वी यू एन एल शांतिपूर्वक स्टार्ट होगा और आगे भी शान्ति पूर्ण ढंग से चलेगा। अर्थात विस्थापित- प्रभावित हैं तो ही पी वी यू एन एल है। हमारे अस्तित्व को नकारना अब सम्भव नहीं है। इस बैठक में मुख्य रुप से कुमेल उरांव, राजाराम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, किशोर कुमार महतो, प्रदीप महतो, कौलेश्वर महतो, विजय मुंडा,अलीम अंसारी, सुरेश साहू, प्रियनाथ मुखर्जी,मनु मुंडा, भरत मांझी, चरण सोरेन, विकाश जयसवाल, परमानन्द राजीव,भरत साव, ननकु मुंडा,रामकुमार मुंडा, नंदकिशोर महतो, नागेश्वर महतो, कुशल उरांव, प्रकाश कुमार, रॉकी मुंडा, प्रेम मुण्डा, पंचम साव, सुमेल उरांव, प्रदीप मुंडा, किशोर प्रसाद, अशोक महतो,अब्बास अंसारी,नरेश महतो, असलम इक़बाल, राजेश महतो, अर्जुन सिंह,जगदीश राम, दिलीप मुंडा, जय किशोर पाहन, संदीप,रिंकू देवी, विमला देवी, रीता देवी, अनीता देवी, बिना देवी,सरिता देवी,पूनम कुमारी, बसंती देवी, माला, कविता देवी, प्रीति देवी, खुशबु, रामकुमारी, विलासो देवी,प्रमोद महतो, मुनुआ देवी, विकाश गिरी, संतोष उरांव, गोपाल महतो, निर्मल महतो सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *