धनबाद के कतरास में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान
झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसके मध्य नजर सभी पार्टियां सदस्यता अभियान चला रही है। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा ,कांग्रेस पार्टी जगह-जगह सदस्यता अभियान चला रही है।
वहीं आज धनबाद के कतरास स्थित श्यामडीह मोड पर यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया ।जिसमें अनेक युवाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो के सिद्धांतों को समझ कर सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से दो नाम सामने आया तोपचांची प्रखंड के पांडेडीह निवासी राजेश कुमार पांडे एवं बेबी देवी।