डैफोडिल पब्लिक स्कूल में करम महोत्सव का हुआ आयोजन
धनबाद के बाघमारा प्रखंड के डैफोडिल पब्लिक स्कूल में करम महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संथाली, नागपुरी, एवं हिंदी के गानों पर पारंपरिक नृत्य कर उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया
इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत की उन सभी महिलाओं को याद किया जिन्होंने देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया।
सरोजिनी नायडू, सुषमा स्वराज, कल्पना चावला, पीटी उषा, रानी लक्ष्मी बाई, लता मंगेशकर सहित अनेक विभूतियों को याद किया गया।
कार्यक्रम के बाद लक्ष्मीबाई समूह को प्रथम पुरस्कार जबकि पीटी उषा समूह ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
मौके पर धनबाद सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ,विद्यालय निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, उपनिदेशक विनोद कुमार, प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष बबलू कुमार, सचिव सुरेश कुमार, शिक्षक गण- तपेश्वर माथा ,संजय कुमार सिंह, संतोष महतो ,सुभाजित पाल, धर्मवीर, संजय शर्मा ,मनीष पांडे, बच्चन दास, राजेंद्र रजवार ,नीलम पांडे, रीमा प्रसाद, नवोदित, दिव्या ,मनीषा राय ,पूर्णिमा आदि मौजूद थी।