प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस केशव महतो का आज धनबाद में कांग्रेसियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विधानसभा चुनाव से पहले इसे अहम दौरा माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ उनका लगातार वार्ता जारी है जिसमें यह होना है कि बुथ  स्तर पर किस तरह से तैयारी किया जाए? जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस को लाभ हो।
धनबाद के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उनके साथ वार्ता में शामिल रहे। अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर आगामी चुनाव में जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उन्होंने सुझाव दिया।
धनबाद के झरिया एवं बाघमारा में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आती है, परंतु शहर में अभी भी कांग्रेस की स्थिति ,भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा कमजोर नजर आ रही है।
कार्यकर्ताओं से इस विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने शहरी मतदाताओं को भी अपने पक्ष में करने का मंत्र दिया।
अपनी सरकार की उपलब्धियां को जिसमें मैया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिजली बिल माफी योजना शामिल है,को जन जन तक पहचाने का उन्होंने आदेश दिया।

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *