पचम्बा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रदेश के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य और बूथ स्तर के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं कार्यकर्ताओं को तैयार हो जाने का निर्देश दिया गया कहा गया कि पार्टी के नेता कार्यकर्ता जिला स्तर से पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर काम करके भारी मतों से राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर इन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहां की इस सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। विकास के नाम पर कुछ काम नहीं हुआ लोगों से किए गए वादे को भी पूरा नहीं किया गया। इन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी कमल निशान को लेकर झारखंड में चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। विजय शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन का कार्यकाल महज एक माह रहा है ऐसे में सिर्फ बड़ी-बड़ी योजना लाकर जनता को फिर से गुमराह करने की कोशिश कर रही है लेकिन 5 साल तक झारखंड की जनता इस सरकार के करनी और करनी से वाकिब हो चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कहां की पार्टी जूनियर सीनियर और युवा के साथ मिलकर आने वाले समय में सरकार चलाएगी। राज्य सरकार में मंत्री रह चुके और कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जे एम एम के  नेता रहे लोबिन हेंब्रम के भाजपा में शामिल होने से पार्टी निश्चित तौर पर मजबूत हुई है। निश्चित तौर पर जनता इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए इच्छुक हैं। मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा झारखंड के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई निर्भय शाहाबादी
चुन्नू कांत, प्रकाश सेठ, सुरेश साव मुनिया देवी , बिनीता कुमारी, विनय सिंह ,कामेश्वर पासवान आदि कई भाजपाई मौजूद थे।

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *