झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह के माताजी के स्वर्गवास होने के कारण धनबाद में होली मिलन समारोह हुआ स्थगित।
19 मार्च 2024 दिन मंगलवार को धनबाद के बैंक मोड में होली मिलन समारोह प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह के माता जी की मृत्यु हो जाने के कारण स्थगित कर दिया गया।
कार्यक्रम पूर्व से तय था इसलिए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इसके बाद
प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत एवं जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने धनबाद जिला पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वर्तमान समय में पत्रकारिता करने में हो रही परेशानी से कैसे बचा जाए ?इस पर भी उन्होंने विस्तार से समझाया।
पिछले कुछ दिनों में पत्रकार साथियों पर फर्जी मुकदमा किया गया है! इसके लिए भी उन्होंने जिला कमेटी को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों से जाकर मिले एवं समस्याओं का समाधान कर यथाशीघ्र प्रदेश कमेटी को सूचित करें।
प्रेस क्लब रांची में महासचिव का पद संभालने के बाद पहली बार धनबाद आए अमरकांत का पत्रकार साथियों ने भव्य स्वागत किया। अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
जिला महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिस तरह आंचलिक पत्रकारों के लिए सहयोग हेतु तत्पर है ,शायद ही कुछ ऐसे संगठन होंगे जो पत्रकारों के लिए इतना परिश्रम करता है!
अध्यक्ष मनीष कुमार झा ने जिले में पत्रकारों के हित में जो कार्य किया गया उसका पूरा ब्यौरा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा, कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष संतुष्ट दिखे एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में मजबूती से एक दूसरे का सहयोग करते हुए हम लोग आगे बढ़ेंगे। हम लोग मजबूत होंगे ।
प्रदेश सचिव रुस्तम मियां की देख रेख में जिला सचिव ललन मालाकार एवं मुकेश सिंह ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित किया।
शोक समाचार सुनने के बाद प्रदेश सचिव शौकत खान के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया।
दुखद समाचार सुनकर कोषाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा हमारी संस्था हर सदस्यों का सम्मान करती है, उनके सुख-दुख में खड़ा रहती है। आज हमारे साथी के माता जी की मृत्यु हुई है इसलिए हम लोग रंग-गुलाल नहीं खेलेंगे।
इस तरह सर्वसम्मति से होली मिलन समारोह को स्थगित किया गया।
जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने मंच संचालन करते हुए कहा जिस तरह अमरकांत सर के आने के बाद सभी साथी एवं सदस्यों की समस्याएं समाप्त होती जा रही है इससे स्पष्ट पता चलता है कि अमरकांत सर स्पष्टवादी दूरदर्शी एवं दूसरे के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले व्यक्ति हैं।
हमें सौभाग्य मिला है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत सर हैं।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, संजय शर्मा, ओम शर्मा, साथी सदस्य तफज्जुल, मिथिलेश पांडे, पप्पू कुमार गुप्ता, सुनील बर्मन, संतोष कुमार दे, , कार्तिक गोस्वामी, मृणाल गोपाल,
आदि अनेक लोग मौजूद थे
