धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)  राजेश कुमार के निर्देशानुसार एनएचएआई टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2024 के 9वें दिन तोपचांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई। साथ ही दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को कहा गया।

साथ ही लोगों को गुड सेमरिटन की जानकारी दी गई तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि दुघर्टना होने पर जल्द से जल्द दुर्घटनाग्रस्त लोगो की मदद करने के लिए शहर में एंबुलेंस के लिए 108 तथा एनएच पर एंबुलेंस के लिए 1033 पर कॉल कर जानकारी दे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंपलेट भी बांटे गए।

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *