कांग्रेस नेता रोहित यादव की अगुवाई में अनेक युवाओं ने  थामा कांग्रेस का हाथ

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र वर्तमान सांसद ढुल्लू महतो ने खाली किया है।
2019 में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी की यहां कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें ढुल्लू महतो विजय हुए थे।
जीत का अंतर कम होने के कारण कांग्रेस इस सीट पर मेहनत कर रही है।
चुनाव से पहले राजद के प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव का कांग्रेस में आना यह इशारा करता है कि, आने वाले समय में रोहित यादव बाघमारा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए रोहित यादव ने एक सभा का आयोजन किया था जिसमें मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन ने उन्हें अपने हाथों से गुलदस्ता देकर उनका उत्साह वर्धन किया था।

हो भी क्यों नहीं ?कम समय में खराब मौसम के बावजूद उतनी बड़ी भीड़ को इकट्ठा करना शायद दूसरे किसी के बस में नहीं है!
कांग्रेस की नज़र यादव पर पड़ी और इस समय से यह कयास लगाया जा रहा था कि रोहित यादव कांग्रेस में आएंगे।
वैसे तो यादवजी पहले भी लगातार क्षेत्र में बने रहते थे। परंतु कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उनकी सक्रियता बढ़ गई है।
जिस तरह आज उनके आवासीय कार्यालय में अनेकों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है, यह बताने के लिए काफी है कि रोहित यादव क्षेत्र में कितने काम कर रहे हैं।
टिकट का बटवारा अभी नहीं हुआ है परंतु सूत्रों से जो खबर मिल रही है कि रोहित यादव को ही कांग्रेस बाघमारा से चुनाव में उतरेगी।

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *