2024 का 4 फरवरी प्रशासन के लिए चुनौती के रूप में देखा जाएगा,

4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया जाना है इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन तय है।

सिंदरी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के विधिवत उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धनबाद आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर शायद 4 फरवरी को धनबाद में रहेंगे।
ऐसे में तीन-तीन सभाएं तीनों अलग-अलग पर्टी के, प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी।
यूं तो 2024 राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
परंतु जिस तरह, धनबाद का राजनीतिक पारा चड़ रहा है, इससे लगता है कि 4 फरवरी को आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहेगा..।
धनबाद का शहरी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है ,वहीं टुंडी एवं अन्य ग्रामीण इलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी पकड़ कम नहीं है।
कांग्रेस पार्टी भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने में कसर नहीं छोड़ना चाहेगी…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मानो यह एक शक्ति परीक्षण होगा। जिसके कार्यक्रम में अधिक भीड़ होगा वह अपने आप को आगामी चुनाव के लिए तैयार मानेंगे…

4 फरवरी जनता के लिए भी आसान नहीं रहेगा.. ना ही कार्यकर्ताओं के लिए..

कार्यकर्ता अपने नेता को हीरो बनने के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास करेंगे, जिसका हलचल अभी से ही देखने को मिल रहा है…
भीड़ में कुछ ऐसे भी लोग प्राय देखे जाते हैं, जो अपना काम छोड़कर दैनिक मजदूरी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर भीड़ का हिस्सा बन जाता है.. उन लोगों के लिए भी 4 फरवरी चुनौती से काम नहीं रहेगा..
जिस पार्टी के कार्यकर्ता भीड़ जुटाना के लिए भोली-भाली जनता को अधिक पैसा (यातायात के नाम पर खाने के नाम पर) देगी उसमे भीड़ अधिक देखने को मिल सकता है।
यह बात अलग है कि आधी भीड़ उसकी वास्तविक होती है।

मुख्यमंत्री के आगमन का तैयारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव पिछले एक महीने से कर रहे हैं ,वहीं प्रधानमंत्री का 27 जनवरी का दौरा टलने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 4 फरवरी के तैयारी में जुट गए हैं..।
धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन ने पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन के साथ अलग-अलग क्षेत्र का दौरा किया ,जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया जा सके।

उपायुक्त ने सिंदरी के हेलीपैड, सेफ हाउस, वेटिंग एरिया,गेस्ट हाउस सामुदायिक भवन आदि का निरीक्षण किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार धनबाद के दौरे पर हैं..
ऐसे में प्रशासन के लिए तीन दिशाओं में भीड़ को नियंत्रित करना, शांतिपूर्ण ढंग से तीनों कार्यक्रम को संपन्न करना, चुनौती पूर्ण होगा।

मनीष झा

By Manish Jha

MANISH JHA EDITOR OF NEWS 69 BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *